नव नियुक्त डीएम आशीष चौहान से मिले एसएसपी देहरादून, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा |

देहरादून | देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने नव नियुक्त जिलाधिकारी आशीष चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसएसपी ने जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जनपद में आगमन पर शुभकामनाएं दीं । भेंट के दौरान जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसएसपी देहरादून ने पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि दूनवासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है । बैठक में प्रशासनिक कार्यों में आपसी तालमेल और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *