साइबर ठगी से बचाव के लिए नंदानगर घाट पुलिस ने दुकानदारों को किया जागरूक |

चमोली | साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना नंदानगर घाट पुलिस द्वारा गणेश नगर में दुकानदारों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं । इस दौरान दुकानदारों को PhonePe और Google Pay जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप्स पर मजबूत पासवर्ड रखने, WhatsApp पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन (Two-Step Verification) चालू करने तथा अनजान एवं अनावश्यक फाइलों से बचाव के लिए ऑटो-डाउनलोड मीडिया (Auto-Download Media) विकल्प बंद रखने की सलाह दी गई । पुलिस ने सभी दुकानदारों से सतर्क रहकर डिजिटल लेन-देन करने और साइबर ठगी से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *