बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में म0उ0नि0 विनीता बिष्ट एवं कोतवाली बैजनाथ पुलिस द्वारा ग्राम नौगांव में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल श्रम, जबरन विवाह, ऑनलाइन नौकरी एवं शादी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही भांग की अवैध खेती एवं नशे के कारोबार की सूचना पुलिस* को देने की अपील की गई । इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, यातायात नियमों, तथा आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन 112, 1090, 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया ।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने ग्राम नौगांव में चलाया जनजागरूकता अभियान नशामुक्ति साइबर सुरक्षा व महिला सुरक्षा पर किया जागरूक |














Leave a Reply