बागेश्वर पुलिस द्वारा डिग्री कॉलेज बागेश्वर में साइबर अपराध के संबंध में लोगों को किया गया जागरूक |

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत डेरा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, सीवीवी एवं पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत शिकायत करने से धनराशि बचने की संभावना बढ़ जाती है । पुलिस टीम ने लोगों से खुद सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने परिवार और आसपास के लोगों को जागरूक करने को कहा। इससे साइबर ठगी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *