बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत थाना कांडा पुलिस द्वारा जीजीआईसी कांडा में छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी । साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज* कराने के लिए प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त छात्राओं को महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, तथा छात्राओं की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई । पुलिस टीम ने छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया ।
थाना कांडा पुलिस ने जीजीआईसी कांडा में चलाया जागरूकता अभियान, छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक |















Leave a Reply