बागेश्वर । ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों पर लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
*सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर कसा शिकंजा-*
सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर लोक व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने का मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था जिस पर कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा 05 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई । पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।
*शांति भंग करने का आरोपी गिरफ्तार*
इसके अतिरिक्त, कोतवाली बागेश्वर पुलिस को *सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके से सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे एक अभियुक्त शिवम उर्फ बंटी निवासी: बागनाथ वार्ड, बागेश्वर को हिरासत में लिया गया । उक्त अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका के तहत उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और न ही किसी प्रकार का हुड़दंग करें। कानून का पालन करते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।* नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।















Leave a Reply