बागेश्वर पुलिस ने नुमाइश खेत में चलाया नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक |

बागेश्वर | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा नुमाइश खेत मैदान में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और वाहन चालकों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा न केवल व्यक्ति को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और पूरे समाज के लिए एक गंभीर खतरा है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने विशेष रूप से युवाओं से संवाद किया। उन्हें नशे के गर्त से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद और अन्य सकारात्मक व रचनात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे स्वयं को नशे से दूर रखें। यदि उनके आसपास *किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित अवैध या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी जानकारी राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर: 1933 , आधिकारिक वेबसाइट: NCB MANAS Portal या नजदीकी पुलिस को उपलब्ध कराएं । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । बागेश्वर पुलिस ने एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आमजन से सक्रिय सहयोग की मांग की है। पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना नशा मुक्त समाज की कल्पना अधूरी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *