साइबर अपराध एवं नशे के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों एवं नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न विद्यालयों , बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन, युवाओं को जागरूक किया । अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। संदिग्ध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस* के साथ साझा करने हेतु भी प्रेरित किया गया । बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें, दूसरों को भी जागरूक करें तथा साइबर अपराध एवं नशे के विरुद्ध इस जनहित अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाकर सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *