बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में बागेश्वर पुलिस ‘मित्र पुलिस’ की संकल्पना को चरितार्थ कर रही है । इसी क्रम में HG हिमानी बिष्ट को ड्यूटी के दौरान एक पर्स लावारिस अवस्था में मिला। पर्स में नगद धनराशि और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पर्स में मिले दस्तावेजों और सूचनाओं के आधार पर त्वरित जांच शुरू की । सुराग जुटाने के बाद पर्स को उचित सत्यापन के उपरांत उसके वास्तविक स्वामी के सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ पर्स एवं उसमें रखे सामान को सुरक्षित वापस पाकर पर्स स्वामी ने पुलिस की ईमानदारी, तत्परता एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया ।
ईमानदारी की मिसाल: बागेश्वर पुलिस ने लौटाया युवक का खोया हुआ पर्स ।















Leave a Reply