बागेश्वर पुलिस द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर आम जनमानस को किया जागरूकता ।

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा(IPS) के निर्देशन में संचालित “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जनपद बागेश्वर में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली कौसानी पुलिस टीम नें नगर के चौराहे व स्कूलो में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, दुकानदारों को एकत्रित कर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव* डालता है।उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया । ड्रग्स के विरुद्ध गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी *हेल्पलाइन नंबर 1933 एवम् MANAS Portal के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । आम जनमानस को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ई- प्रतिज्ञा अभियान https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन प्रतिज्ञा* लेने के लिये भी जागरुक किया गया । साथ ही पुलिस द्वारा अपील की गई कि यदि किसी क्षेत्र में *मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा अन्य अवैध गतिविधियों* की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें जिससे संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं, दुकानदारों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए नशा मुक्त समाज एवं नशा मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । बागेश्वर पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *