बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की गई। पुलिस टीम ने बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी संकट या दुर्व्यवहार की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के पुलिस* से संपर्क कर सकते हैं । कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने अत्यंत आत्मीयता के साथ बुजुर्गों का हाल-चाल जाना, उनकी रोजमर्रा की समस्याओं और आवश्यकताओं* को सुना। वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजनमानस को वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों की जानकारी दी । इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक स्थानीय गणमान्य नागरिक और कोतवाली बागेश्वर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे । बुजुर्गों ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया ।
बागेश्वर पुलिस का विशेष जन जागरूकता अभियान: वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, यातायात नियमों व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक ।















Leave a Reply