बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस ‘सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प को पूरा करते हुए निरंतर मानवीय कार्य कर रही है । जिसके क्रम में जनपद के कठायतबाड़ा में रहने वाली चमोली निवासी महिला पर करीब एक महीने पहले बंदरों ने हमला कर दिया था | जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई थी । हाल ही में पैर के बड़े ऑपरेशन के बाद महिला के शरीर में अचानक खून की भारी कमी हो गई। डॉक्टरों द्वारा आपातकालीन ए निगेटिव (A-) रक्त की मांग किए जाने पर बागेश्वर पुलिस की अभिसूचना इकाई में नियुक्त हे0कानि0 मनोज पांडे ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर 01 यूनिट ए निगेटिव रक्तदान किया। पुलिस जवान के इस त्वरित सहयोग से महिला की जान बच सकी । स्थानीय जनता और परिजनों ने जवान के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए हे0कानि0 मनोज पांडे व बागेश्वर पुलिस को ‘मित्र पुलिस’ के रूप में सराहा है ।














Leave a Reply