बागेश्वर और कपकोट में फायर ब्रिगेड का औचक निरीक्षण; सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर संचालकों को नोटिस जारी कपकोट में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट, कमियां मिलने पर नोटिस जारी |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) तथा मुख्यालय अग्निशमन एवं आपात सेवा के दिशा-निर्देशानुसार* फायर सर्विस बागेश्वर ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। फायर स्टेशन कपकोट द्वारा क्षेत्र के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों, बार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों के खराब रख-रखाव और आपातकालीन निकास मार्गों में रुकावट जैसी कमियां मिलने पर संबंधित स्वामियों को मौके पर ही नोटिस जारी कर तय समय में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। साथ ही, टीम ने संचालकों और कर्मचारियों को आग से बचाव के उपायों और सुरक्षित निकासी की जानकारी देते हुए सभी से अनिवार्य रूप से अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की ।

बागेश्वर नगर क्षेत्र में फायर रिस्क निरीक्षण और जन-जागरूकता अभियान*

*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशों के अनुपालन* में दिनांक 10/06/2026 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने फायर यूनिट के साथ *बागेश्वर नगर क्षेत्र में फायर रिस्क निरीक्षण* अभियान चलाया। इस अभियान के तहत फायर सर्विस ने नगर के निम्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानो का का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
* स्मार्ट प्वाइंट मॉल
* होटल नरेन्द्र प्लेस
* एसबीआई प्रशिक्षण संस्थान
* पीडब्ल्यूडी कार्यालय
* होटल भविष्य इन
निरीक्षण के दौरान *कमियां पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं के प्रभारियों और प्रबंधकों को मौके पर ही नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़* करने के आवश्यक सुझाव दिए गए, साथ ही टीम द्वारा *सभी को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकाल में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक* भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *