आगामी 14 जून को स्नातक स्तरीय पदों के लिए UKSSSC परीक्षा को लेकर बागेश्वर पुलिस अलर्ट पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में आज परीक्षा केंद्रों का हुआ सुरक्षा निरीक्षण ।

बागेश्वर | आगामी आयोजित होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। *पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद में पूर्णतः नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु समस्त प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों का अग्रिम निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आज किए गए इस निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने सभी परीक्षा केंद्रों पर जाकर केंद्र प्रभारियों और प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय स्थापित किया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के भीतर तथा आस-पास के संपूर्ण क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था परखने के साथ ही पुलिस टीम ने स्थानीय कोचिंग संस्थानों का भी दौरा किया। वहाँ कोचिंग संचालकों और अभ्यर्थियों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षा के नियमों की जानकारी दी गई तथा उचित मार्गदर्शन किया गया । छात्र-छात्राओं को चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों या नकल का प्रयास न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कठोर कानूनी कार्रवाई की* जाएगी । पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में होने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती* सुनिश्चित कर दी गई है। *बागेश्वर पुलिस परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *