बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट पर लापता हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटक अभिषेक चौहान की खोजबीन के लिए पुलिस, SDRF और रेस्क्यू टीमों का सघन सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है | शामली (U.P.) निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर गए थे। 29 मई को वापस लौटते समय खाती से करीब 07-08 किमी पहले ‘छिल्याणी गधेरे’ के पास वह अचानक लापता हो गए, जिसकी सूचना उनके गाइड ने खाती गाँव पहुँचकर दी। सूचना मिलने पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान टीम ने दुर्गम मिसिंग पॉइंट से रोप-वे के जरिए पिंडर नदी में उतरकर खोजबीन की। सर्च टीम को नदी के पास से लापता पर्यटक का कैमरा, रेनकोट और कैप बरामद हुई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 01 जून 2026 को थाना कपकोट में गुमशुदगी दर्ज की । भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद बागेश्वर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पिंडर नदी और आस-पास के अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में लापता पर्यटक की तलाश के लिए निरंतर जुटी हुई हैं । जिसके क्रम में आज दिनांक-11/06/2026 को *संयुक्त टीमों द्वारा खाती गाँव से पिंडर नदी के आस-पास के सभी संभावित क्षेत्रों में सघन खोजबीन की गई। रेस्क्यू टीमों ने मैन्युअल, दूरबीन और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के माध्यम से संभावित घटनास्थलों को खंगाला। इसके अतिरिक्त द्वाली से दो किलोमीटर पहले स्थित बाबा की कुटिया, प्राकृतिक गुफाओं और आस-पास के सभी संवेदनशील स्थानों पर भी गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।* गुमशुदा पर्यटक की खोजबीन के सिलसिले में थाना कपकोट पुलिस द्वारा *गाइड एवं होमस्टे संचालक को पुनः थाने बुलाकर, दोनों से अलग-अलग विस्तृत पूछताछ की गई । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा इस अभियान की निरंतर समीक्षा व निगरानी की जा रही है । गुमशुदा पर्यटक की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है ।
पिण्डारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता उत्तर प्रदेश के पर्यटक की खोजबीन हेतु बागेश्वर पुलिस का सघन रेस्क्यू अभियान लगातार जारी |
















Leave a Reply