फायर सर्विस बागेश्वर टीम ने तत्परता दिखाते हुए मार्ग से हटाया गिरा हुआ पेड़, यातायात बहाल |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में दोपहर में फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना मिली कि विशाल मेगामार्ट के पास एक विशाल पेड़ गिरने के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि पेड़ गिरने से सड़क का यातायात पूरी तरह ठप* पड़ा था। रेस्क्यू टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और आधुनिक वुडन कटर उपकरणों की मदद से भारी-भरकम पेड़ को छोटे टुकड़ों में काटकर पेड़ को सड़क से हटाकर किनारे किया गया और बाधित यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *