बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार बागेश्वर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया । प्रभारी अधिकारी कपकोट के नेतृत्व में होटल, रेस्टोरेंट, लॉज और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का सघन फायर रिस्क ऑडिट किया गया। निरीक्षण में लापरवाही और कमियां मिलने पर कई संचालकों को मौके पर नोटिस जारी कर तय समय में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए । इस दौरान कर्मचारियों को आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया । दूसरी ओर फायर स्टेशन बागेश्वर को जौलकांडे के पास जंगलों में आग लगने की सूचना मिली। सड़क किनारे लगी इस आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा था और वाहनों की आवाजाही बाधित थी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर टीम मिनी वाटर टेंडर के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मियों के सहयोग से टीम ने होजरील की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई ।
एसपी बागेश्वर के निर्देश पर फायर ब्रिगेड का अभियान: कपकोट में प्रतिष्ठानों को नोटिस, जौलकांडे में बुझाई वनाग्नि ।
















Leave a Reply