फायर स्टेशन बागेश्वर की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा: चंडिका मंदिर के पास लगी वनाग्नि को फायर टीम ने पाया काबू, मंदिर परिसर और वन संपदा को किया सुरक्षित ।

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में रात्रि को फायर स्टेशन बागेश्वर को *चंडिका मंदिर के पास जंगलों में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के मार्गदर्शन में फायर यूनिट मिनी वाटर टेंडर वाहन के साथ बिना कोई समय गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने देखा कि *वनाग्नि तेजी से फैल रही थी, जिससे भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुँच रहा था। इसके साथ ही आग के मंदिर परिसर तक बढ़ने का गंभीर खतरा पैदा हो गया था। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए फायर यूनिट ने तुरंत मोर्चा संभाला । फायर कर्मियों द्वारा मिनी वाटर टेंडर में उपलब्ध पानी से पंपिंग कर होजरील की मदद से कड़े प्रयास के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। टीम की त्वरित कार्यवाई से चंडिका मंदिर परिसर और आस-पास की वन संपदा को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *