बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और जन-जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कांडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में ई-मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांडा पुलिस की पुलिस टीम ने स्थानीय जनता और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें नए कानूनों, बढ़ते साइबर अपराधों और विभिन्न सुरक्षात्मक उपायो के प्रति जागरूक किया । नए कानूनों (भारतीय न्याय संहिता) की दी गई विस्तृत जानकारी कांडा पुलिस की टीम ने उपस्थित ग्रामीणों को देश में लागू नए आपराधिक कानूनों -भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम* के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता को बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर अपराधों से बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाल शिक्षा के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को नए कानूनों के तहत महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को मिलने वाले अधिक सुरक्षित व मजबूत अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान आम जनमानस को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के गुर और विभिन्न सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशा मुक्त समाज बनान का आह्वान किया गया। सड़क सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य पालन करने, हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करने और दुर्घटनाओं से बचने के तरीकों को समझाया गया। साथ ही,उन्होंने कानूनी प्रक्रियाओं और पुलिस स्तर पर मिलने वाली त्वरित सहायता के बारे में भी जनता को अवगत कराया ।
साइबर ठगी से बचने के लिए किया सतर्क
वर्तमान में बढ़ रहे डिजिटल और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को विशेष टिप्स दिए। पुलिस टीम ने जागरूक करते हुए कहा कि:
• किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी (OTP), बैंक पिन या पासवर्ड साझा न करें।
• लॉटरी, ऑनलाइन लोन और मुफ्त उपहार के प्रलोभन देने वाले फर्जी लिंक्स पर क्लिक न करें।
• सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें।
• साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं।
कार्यक्रम के दौरान कांडा पुलिस पुलिस ने जनता से अपील की कि वे अपने आस-पास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस या पुलिस हेल्प लाईन न0 डॉयल 112 को दें। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, महिला मंगल दल के सदस्य और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
















Leave a Reply