बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और जन जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । वर्तमान में चल रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत कौसानी पुलिस ने कोतवाली कौसानी क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रमुख होटलों में जाकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान “होटल बलना स्टेट, होटल बुराश, होटल हिमालयन माउंट व्यू, होटल प्रतीक्षा, होटल कृष्णा, होटल प्रशांत, होटल जीतू और होटल सन एंड स्नो” आदि में फायर एक्सटिंग्विशर और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही, पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों और एकल नागरिकों* के घरों पर जाकर उनसे मुलाकात की। पुलिस ने कुशल-क्षेम जाना और सुरक्षा का भरोसा दिया ।
इस दौरान बुजुर्गों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
झिरौली पुलिस ने ई-मोबाइल वैन से चलाया जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और जन जागरूकता अभियान के तहत थाना झिरौली के थानाध्यक्ष मनवर सिंह द्वारा कठपुड़िया और बोहाला क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया। झिरौली पुलिस ने *ई-मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी । इस दौरान नए कानूनों के प्रावधानों के बारे में बताया गया। सामाजिक सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति संकल्प दिलाया गया। साइबर सुरक्षा और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय साझा किए गए । यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। बालकों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए कानून और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।















Leave a Reply