अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान: बागेश्वर में कई संस्थानों की हुई चेकिंग, कमियाँ मिलने पर दिए निर्देश |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्गत आदेशों व निर्देशों के अनुपालन में जनपद के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान* चलाया गया। इसके तहत बागेश्वर नगर क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक एवं सार्वजनिक संस्थानों का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा मानकों को परखा गया ।

निरीक्षण टीम द्वारा बागेश्वर नगर क्षेत्रान्तर्गत के निम्नलिखित प्रमुख संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था जाँची गई-
1- होटल कैलाश शाह जी रेस्टोरेंट बागेश्वर
2- विदेशी / देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड बागेश्वर।
3- होटल बागनाथ प्लेस स्टेशन रोड बागेश्वर।
4- शाह रेस्टोरेंट स्टेशन रोड बागेश्वर
5- दिव्यांशु बेकरी बागेश्वर
6- परिहार गेस्ट हाउस
7- किंग कांग ढाबा
8- होटल अन्ना पूर्ण स्टेशन रोड बागेश्वर

*सुरक्षा मानकों की जाँच और निर्देश:*
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से संस्थानों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण पत्र की गहनता से जाँच की गई। जिन संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्थाओं में कमियाँ पाई गईं, उनके प्रभारियों और प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अविलंब दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए।

*जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण:*
निरीक्षण के साथ-साथ मौके पर ही उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। टीम द्वारा सभी को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम करने तथा आपातकाल के समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के सुझाव दिए गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *