बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थाना प्रभारियों को वाहनों में अवैध लाल नीली बत्ती, हूटर, बहुरंगी लाइट, शीशों में काली फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्गत निर्देशो के क्रम में कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम के थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान *एक कार चालक द्वारा शीशों पर काली फिल्म* लगायी हुई थी, जिसको मौके पर निकालकर चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कार्यवाही की गई।
साथ ही वाहन चालको को सख्त हिदायत दी कि इस तरह से शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग न करें।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस की कार्रवाई: काली फिल्म हटवाकर वाहन चालक पर किया जुर्माना |















Leave a Reply