ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार ।

बागेश्वर | पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने और शराब पीकर उत्पात मचाने, यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 07 वाहनो के कोर्ट के चालान किये गये । सार्वजनिक स्थानों में *शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 22 व्यक्तियों के विरुध्द पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही की गयी ।

बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *