अल्मोड़ा | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पूर्व दर्जामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने कार्यकर्ताओं की एक विस्तृत रणनीतिक बैठक लेकर बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए । बैठक में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन, आवश्यक दस्तावेजों तथा अभियान की समय-सीमा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत सही और अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां हैं, उनका समय पर संशोधन कराया जाए।
उन्होंने युवाओं से नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपात्र नाम शामिल न हों, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए । बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझाव भी रखे। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं और अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने व आवश्यक संशोधन कराने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया । बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एसआईआर अभियान को पूरी सक्रियता और समन्वय के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में देवेंद्र कर्नाटक, हयात सिंह बिष्ट, कमलेश कर्नाटक, कैलाश तिवारी, अमन बोरा, अमित बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, अभिषेक तिवारी, गौरव कांडपाल, कोमल जोशी, सुधीर कुमार, दिनेश आर्य, रोहित कमलता, ललित जनौटी, प्रकाश मेहता, प्रियांशु कनवाल, राहुल कनवाल, निकेश कनवाल, शुभम कुमार, अभिषेक कनवाल, भूवित कनवाल, पवन जोशी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा सक्रिय, बिट्टू कर्नाटक ने बनाई बूथ स्तर की रणनीति |














Leave a Reply