बिना सत्यापन किये आश्रय देने पर 17 मकान मालिकों के विरूद्ध की चालानी कार्यवाही।

पौड़ी  | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को बाहरी राज्यों से जनपद पौड़ी में आने वाले निवासरत एवं कार्यरत व्यक्तियों जैसे श्रमिकों किरायेदारों घरेलू नौकरों फड़-फेरी मजदूरों बाहरी व्यक्तियों संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों का अपने अपने थाना क्षेत्रों में सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा  अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गठित कर वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया । कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत में बिना सत्यापन के किराएदार रखने वाले 17 भवन स्वामियों/ठेकेदारों के विरुद्ध अपने किराएदारों घरेलू नौकरों व मजदूरों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों के तहत सत्यापन नहीं कराए जाने पर प्रत्येक भवन स्वामियों से 10-10 हजार रुपये (कुल एक लाख सत्तर हजार रुपए) की धनराशि का चालान कर न्यायालय को प्रेषित किए गए। अपराधों पर रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। यदि आपको अपने आसपास कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो नजदीकी थाना अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचना देकर पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *