पिथौरागढ़ पुलिस है एक्शन मोड पर “वारंटी अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में”कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |

पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत बाद चल रहा है। अदालत द्वारा वारण्ट जारी किया गया था। एसपी पिथौरागढ़ के निर्देश में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है । जिस क्रम में अभियुक्त सज्जन कुमार पुत्र जीवन लाल निवासी राड़ीखूंटी चौकी घाट पिथौरागढ़ के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत वाद चल रहा था। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । स0पी0 रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *