थाना जाजरदेवल पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला समिति गोष्ठी का आयोजन किया महिला सम्बन्धित अपराधों व उनकी रोकथामों के सम्बन्ध में की गयी चर्चा |

पिथौरागढ़ | आज थानाध्यक्ष जाजरदेवल के नेतृत्व में थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में महिला संबंधित अपराधों, उनकी रोकथाम और सुरक्षा के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी ने की, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता और सुरक्षा के विभिन्न उपायों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध और अन्य महिला संबंधित अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और महिलाओं को इनसे निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी । उ0नि0 सुप्रिया नेगी ने बताया कि पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और सभी प्रकार के महिला अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। महिलाओं को जागरूक होकर किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके । महिला समिति की सदस्यों ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे और महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। साथ ही, भविष्य में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की मांग की गई, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस जागरूकता अभियान से लाभान्वित हो सकें । इस गोष्ठी में पुलिस के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *