सक्रिय नशा तस्कर व गैंगस्टर को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ-साथ पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहें अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। जिसके क्रम में थाना थलीसैण पर पंजीकृत मु0अ0सं0-11/2025, धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित फरार चल रहे अभियुक्त पान सिंह को उफरैखाल बाजार से को गिरफ्तार किया गया| गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त पान सिंह अपने साथियों के साथ नशा तस्करी विशेषकर गांजा तस्करी में लगातार सक्रिय है जिसके विरुद्ध धुमाकोट थलीसैण थानों पर NDPS Act के तहत अपराध पंजीकृत है जिसके फलस्वरुप इन पर गैंगस्टर एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तारी की जायेगी । पौडी पुलिस द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
पान सिंह उर्फ पन्नू (उम्र-40 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी- ग्राम कफल मल्ला उफरैंखाल मेलधार बीरोखाल थलीसैण जनपद पौडी गढवाल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *