गैंगस्टर एक्ट में 03 साल से फरार चल रहे वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने नजीबाबाद उत्तर प्रदेश से धर दबोचा ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं, जिसके क्रम मे जनपद की कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय स्पेशल गैंगस्टर एक्ट देहरादून से जारी वारंट वा0सं0-20/22, धारा- ⅔ गैंगस्टर एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त अजय कुमार को नजीबाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

नाम-पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
अजय कुमार पुत्र सकटू सिंह निवासी ग्राम गढ़मलपुर थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर।
वाद संख्या
20/22 धारा ⅔ गैंगस्टर एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *