पौड़ी पुलिस ने खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के मामले में फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं | इसी क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारण्टी वाद संख्या-26/23, धारा- 3/181,184,177 मोटर वाहन अधिनियम से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त आजम खान जो लम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा उक्त वारण्टी को चौकीखाल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

अभियुक्त का नाम पता
आजम खान (उम्र-28 वर्ष) पुत्र खलील अहमद, निवासी- ग्राम नयागांव तेलपुरा, रामनगर नैनीताल।

पंजीकृत अभियोग
वाद संख्या- 26/23, धारा- 3/181,184,177 एम0वी0एक्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *