पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जो निम्न प्रकार है |
➡थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम वड्डा निवासी मनमोहन सिंह द्वारा उत्पात मचाया जा रहा था जो पुलिस के समझाने पर भी शान्त नही हो रहा था । थानाध्यक्ष श्री प्रकाश पाण्डेय द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
➡ थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान एक नाबालिक को वाहन चलाते हुए पाया । जो खतरनाक तरीके से तथा बिना कागजात के वाहन चला रहा था । पुलिस ने वाहन स्वामी के विरूद्ध 25 हजार रूपये का चालान जारी कर वाहन सीज किया गया ।
अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 81 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है ।
















Leave a Reply