पौड़ी पुलिस ने चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय कोटद्वार से जारी NBW वाद संख्या-912/24,धारा 138 NI Act, से सम्बंधित अभियुक्त मोहन चंद्र तथा पुलिस टीम लैंसडाउन द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैन्सडाउन द्वारा जारी NBW वाद संख्या-36/2025,धारा-138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गिरफ्तारशुदा वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

नाम पता अभियुक्तगण
1. मोहन चंद्र पुत्र बीरू, निवासी- पूर्वी झंडी चौड़, कोटद्वार।
2. धर्मेन्द्र सिंह पुत्र बलवन्त सिंह, निवासी- ईबट लाईन लैन्सडाउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *