पौड़ी पुलिस को वारण्टियों की धर पकड़ अभियान में मिली एक और बड़ी सफलता चेक बाउंस व शराब तस्करी से सम्बन्धित मामलों में 03 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं । जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय कोटद्वार से जारी NBW वा0सं0-2482/22, धारा- 60 आबकारी अधिनियम, से सम्बंधित अभियुक्त सूरज को शिवराजपुर कोटद्वार से, वा0सं0-1811/21,धारा-138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्ता मीना देवी को थाना तिराह कोटद्वार से तथा वा0सं0-6073/23,धारा- 138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्त अनिल सिंह को लालपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है। उक्त सभी गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्तगण
1. सूरज पुत्र सुभाष, निवासी- शिवराजपुर,कोटद्वार।
2. मीना देवी पत्नी श्री हरीश कुमार, निवासी- लालपुर,कोटद्वार।
3. अनिल सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी- धनीराम मार्ग, घराट रोड,कोटद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *