पौड़ी पुलिस ने नाबालिग युवती को बहलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को बिजनौर से किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | धुमाकोट स्थानीय निवासी द्वारा थान धुमाकोट पर सूचना दी कि उनकी नाबालिग बहन घर में बिना को बताये अचानक कहीं चली गयी है। जिसके आधार पर थाना धुमाकोट में मु0अ0सं0-06/2025, धारा-137(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष धुमाकोट को टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थानाध्यक्ष धुमाकोट के नेतृत्व में नाबालिग गुमशुदा की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा नाबालिग युवती के फोटोग्राफ के आधार पर,आस-पास के लोगों से जुटायी जानकारी एवं भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साधनों का प्रयोग करते हुए ठोस सुरागरसी-पतारसी की गयी जिसके फलस्वरूप नाबालिग युवती को दीपराज के कब्जे से देहलावाला ग्रामीण बाजार थाना रेहड़ जनपद बिजनौर उ0प्र0 से बरामद किया गया जिसे पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले से सम्बन्धित अभियुक्त दीपराज (उम्र-26 वर्ष ) को बिजनौर से गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग युवती को सकुशल बरामद किया गया,अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त दीपराज को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-06/2025,धारा – 64,137(2),351(2) बी.एन.एस. व 3/4 पोक्सो अधिनियम।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
दीपराज (उम्र 26 वर्ष) पुत्र मेघराज, निवासी- स्वालदे पूरब, रामनगर, जिला- नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *