सरे आम उत्पात मचाने वाले को थाना जाजरदेवल पुलिस ने धारा 172 बीएनएसएस के तहत किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालक गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। विशेषकर त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जो निम्न प्रकार है |

थाना जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गलात पो0 मड़मानले निवासी मिलाप सिंह द्वारा उत्पात मचाया जा रहा था जो पुलिस के समझाने पर भी शान्त नही हो रहा था । अपर उ0नि0 कुबेर सिंह द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । जिस दौरान उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी चौकी प्रभारी घाट द्वारा दो लोगों क्रमशः 1-हिमांशु बिष्ट निवासी जीआईसी रोड पिथौरागढ़, 2- राकेश मेहता उर्फ चंदन सिंह मेहता निवासी सिनेमालाईन पिथौरागढ़ को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया, जिन्हें गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *