पिथौरागढ़ | “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक में पुलिस के सभी शहीदों को याद किया गया । इस वर्ष कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को सलामी देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी गई तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चैकियों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी गई । इस दौरान पुलिस लाईन में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ श्री परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेश चन्द्र जखमोला सहित पुलिस लाईन तथा पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 गण मौजूद रहे ।
कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के सभी शहीदों को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धान्जलि दी गई ।
















Leave a Reply