थाना कनालीछीना पुलिस ने वाइब्रेंट विलेज अमाली में जाकर लोगों की समस्याएं व सुझावों की ली जानकारी ग्राम कोटली, ख्वांकोट में चलाया जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को नशा मुक्ति व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में दी महत्वपूर्ण जानकारी |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवासरत लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ परवेज अली के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष कनालीछीना, दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाइब्रेंट विलेज (सीमावर्ती गाँव) अमाली में जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी की गई, जिनके द्वारा कोई परेशानी नहीं बताई गई। सभी लोगों को पुलिस सहायता नं0 112, 9411112982 तथा थाने का CUG नम्बर 9411112899 देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक्त ग्राम कोटली, ख्वांकोट में जागरूकता कार्यक्रम, चलाकर स्थानीय लोगों को नये कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही साइबर अपराध से बचाव व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। सभी को पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए ग्राम क्षेत्रान्तर्गत नशे का अवैध कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *