घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नगदी चोरी करने वाले चोर को पौड़ी पुलिस ने चोरी किए शत प्रतिशत माल सहित धर दबोचा ।

पौड़ी | मगन सिंह, निवासी-कुनैथ ने थाना थलीसैंण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर मेरी पत्नी के सोने के गहने (एक गुलबंद, एक बुलाक) कुछ पैसें, जरूरी कागजात आदि सामान चोरी कर दिया है। इस सूचना के आधार पर थाना थलीसैंण पर मु0अ0सं0- 08/25, धारा- 305/331(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया । निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण व प्रभारी उपनिरीक्षक थलीसैंण सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण व आसपास लोगों से की गयी पूछताछ से जुटायी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर, सीसीटीवी कैमरों को चैक कर तकनीकी सहायता व कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए उपरोक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर मंगल सिंह को शत प्रतिशत माल के साथ जसपुर तिराह, थलीसैंण से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 08/25, धारा- 305/331(3)/317(2) BNS ।

नाम पता अभियुक्त
मंगल सिंह (उम्र 27 वर्ष) पुत्र विक्रम सिंह, निवासी- कुनैथ थलीसैंण,पौड़ी गढ़वाल।

बरामद माल का विवरण
1.सोने की बुलाक
2. सोने का गुलबंद
3.एक आधार कार्ड (सैना देवी)
4.एक हेल्थ कार्ड (सैना देवी)
5. 210 रू0 नगदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *