पौड़ी पुलिस ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाले कलयुगी पति को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे ।

पौड़ी | कोतवाली कोटद्वार में सूचना प्राप्त हुई कि मनोज रावत (उम्र 40 वर्ष),निवासी-जल निगम KMVN स्कूल के पास कोटद्वार के द्वारा अपनी पत्नी शशि देवी (उम्र-32 वर्ष) का गला घोंटा गया जिसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर द्वारा शशि देवी को मृत घोषित किया गया था मृतका शशि देवी के पिता सतपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मनोज रावत के विरूद्ध हत्या का अभियोग मु0अ0सं0-63/2025,धारा-103(1) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम मे पुलिस उपाक्षीक्षक कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में विवेचक व पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन छानबीन की गयी जिसमें अभियुक्त द्वारा ही मृतका की हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त मनोज सिंह रावत को पुलिस टीम द्वारा बेस अस्पताल कोटद्वार से  गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जिला कारागार पौड़ी भेजा दिया गया है । मनोज रावत द्वारा अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने के पश्चात चाकू से अपने गले पर वार किया गया। जिसका कोटद्वार अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सकों द्वारा मनोज रावत की हालत को खतरे से बाहर बताते हुए डिस्चॉर्ज कर दिया गया था।
नाम पात अभियुक्त
मनोज रावत (उम्र-40 वर्ष)पुत्र श्री केसर सिंह, निवासी- धामदार,रिखणीखाल पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-63/25, धारा 103(1) बीएनएस बनाम मनोज सिंह रावत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *