पौड़ी पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सकुशल ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द |

पौड़ी | राजेंद्र बिष्ट निवासी-श्रीकोट,श्रीनगर द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर सूचना दी कि उनके घर पर कार्य करने वाला व्यक्ति विजय सिंह उर्फ दिगंबर (उम्र -26 वर्ष )निवासी- थार्ती,भटवाड़ा, घनसाली जो सुबह श्रीकोट से अपने गांव थार्ती,भटवाड़ा जाने के लिए निकला था। लेकिन अभी तक वह अपने घर नहीं पहुंचा है और उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम श्रीनगर द्वारा इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा व्यक्ति की तस्वीरों व हुलिया अनुसार खोजबीन शुरू की गयी। पुलिस टीम द्वारा भौतिक व तकनीकी रूप से गुमशुदा की तलाश की गई जैसे विभिन्न ग्रुप में गुमशुदा की फोटो और डिटेल भेजकर, बस टैक्सी ड्राइवर से पूछताछ कर पुलिस द्वारा तलाश हेतु किये गये कड़े प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा को ढूंढ़कर सकुशल उसके परिजन धीरेन्द्र रौतेला (जीजा) के सुपुर्द किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *