पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है । समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 (कोटद्वार-07, यातायात कोटद्वार-02 व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को मौके पर सीज कर उनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी ।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों के वाहनों को सीज करने के साथ की डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही ।
















Leave a Reply