08 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल किए जब्त, ओवरस्पीड करने पर 11 चालकों पर की गई कड़ी चालानी कार्यवाही ।

पौड़ी | समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सायं से देर रात्रि तक चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 08 (कोटद्वार-02, लक्ष्मणूला-02,श्रीनगर-01,सतपुली-01, थलीसैंण-02) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल के निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा ओवर स्पीड करने पर कुल 11 चालकों पर कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने, वाहनों में ओवर लोड़िंग करने,रैश ड्राइविंग करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *