रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत रामपुर, रुड़की निवासी महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी 08 वर्षीय नाबालिग भांजी घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया । सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मु0अ0सं0 509/2026, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास एवं कड़ी मशक्कत करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर लापता किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया । इसके पश्चात किशोरी के परिजनों को सूचित कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली तथा गंगनहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।













Leave a Reply