बागेश्वर | “संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्म० गणों को भारत के संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एवं संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का स्मरण कराते हुए संविधान दिवस की शपथ दिलाई गयी* साथ ही यह संदेश दिया गया कि “कानून सर्वोपरि है और संविधान ही हमारा सर्वोच्च मार्गदर्शक है । इसी क्रम में पुलिस लाइन बागेश्वर, जनपद के समस्त थाना/चौकी व शाखा प्रभारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए शपथ दिलाई गयी ।
संविधान दिवस” के अवसर पर बागेश्वर पुलिस द्वारा राष्ट्र सेवा और संवैधानिक निष्ठा का लिया संकल्प |
















Leave a Reply