मुख्यमंत्री उत्तराखंड के लालकुआं दौरे को लेकर अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसा लालकुआं में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। इस संबंध में डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अम्बेडकर पार्क बिन्दुखत्ता लालकुआं में ब्रीफिंग की गई ।

*ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:*

▫️*प्रभावी एक्सेस कंट्रोल:* वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▫️*सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग:* सुरक्षा के मद्देनजर हर एक व्यक्ति पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

▫️*सुगम यातायात व्यवस्था:* आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

▫️*व्यवहार कुशलता:* ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।

▫️*वीआईपी मार्ग:* वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

▫️इस दौरान हरबंस सिंह एसपी हल्द्वानी* एवं रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल* द्वारा भी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट, संचार व्यवस्था एवं मार्ग व्यवस्था के बारे में विस्तृत निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान रविकांत सेमवाल सीओ रामनगर, विमल प्रसाद सीओ लालकुआं, समीरन भट्ट सीओ ऑपरेशन, लव शर्मा सीओ हल्द्वानी, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात महेश चन्द्रा निरीक्षक यातायात भवाली, राजकुमार सिंह बिष्ट निरीक्षक रेडियो नैनीताल, समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *