चोरगलिया पुलिस टीम ने 63 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज ।

नैनीताल | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध नशे एवं शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया । पुलिस टीम ने अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी ग्राम तिलियापुर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 44 वर्ष को मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना संख्या UK06X-8571 से 63 पाउच अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा । अभियुक्त के विरुद्ध *थाना चोरगलिया में FIR संख्या 51/2026, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*

1. रंजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी ग्राम तिलियापुर, शक्तिफार्म, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 44 वर्ष।

*बरामदगी:*

– 63 पाउच अवैध कच्ची शराब।
– 01 मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना संख्या UK06X-8571।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *