नैनीताल | अवैध नशे एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की पतारसी एवं सुरागरसी के दौरान ग्राम जगतपुर के पीछे जंगल की ओर कुंवरपुर आने वाले मार्ग पर ट्यूबवेल से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में चेक किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में मौजूद सफेद प्लास्टिक के कट्टे से 150 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । पुलिस द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर *थाना चोरगलिया में FIR संख्या 50/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
धर्मवीर सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, सूर्यानगर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 22 वर्ष।
*बरामदगी:-*
– 150 पाउच अवैध कच्ची शराब।
















Leave a Reply