रिपोर्ट – वंश शर्मा
झबरेड़ा | आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी है । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस द्वारा आदतन गौकशी के अपराध में संलिप्त लाला पुत्र इसरार के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी । प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा आरोपी को 01 माह के लिए जिला बदर किए जाने का आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्ति को जनपद की सीमा से बाहर किया गया । पुलिस द्वारा जिला बदर किए गए व्यक्ति को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि निर्धारित अवधि के दौरान जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश न करे। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
*नाम पता अभियुक्त*
लाला पुत्र इसरार निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply