एनसीसी कैंप रानीबाग में 600 छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, मानव तस्करी एवं डायल-112 के प्रति किया जागरूक |

नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल एवं डायल-112 में नियुक्त पुलिस टीम द्वारा एनसीसी कैंप रानीबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान लगभग 600 छात्र-छात्राओं (बालक एवं बालिकाओं) को बाल अपराध, मानव तस्करी एवं महिला-बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं । पुलिस टीम द्वारा बच्चों को मानव तस्करी के विभिन्न तरीकों, इससे बचाव के उपायों, बाल अपराधों की पहचान एवं रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 की कार्यप्रणाली एवं उपयोग के बारे में विस्तार* से बताया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *