नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में चोरगलिया पुलिस और सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला का कीमती सामान से भरा खोया हुआ बैग ढूंढ निकाला और उसे सकुशल उसके सुपुर्द कर दिया । ममता शर्मा पुत्री हरिश्चंद्र शर्मा, निवासी नयागांव कटान, थाना चोरगलिया, अपने आगामी विवाह की शॉपिंग (खरीदारी) के लिए चोरगलिया से हल्द्वानी आई हुई थीं। खरीदारी के बाद वापस लौटते समय उनका बैग एक अज्ञात कार में छूट गया । वापस लौटने पर जब बैग न मिलने के कारण ममता शर्मा ने काफी खोजबीन की और कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम से संपर्क किया । मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरगलिया पुलिस और सी0सी0टी0वी0 कंट्रोल रूम की टीम ने तुरंत तकनीकी मदद ली । टीम ने फुटेज के आधार पर वाहन स्वामी की डिटेल्स निकाली और तत्काल टनकपुर निवासी वाहन स्वामी से संपर्क साधा। पुलिस के अथक प्रयासों और सूझबूझ से महिला का बैग सकुशल बरामद कर लिया गया । चोरगलिया पुलिस द्वारा कानूनी व आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए वह बैग ममता शर्मा को उनके सुपुर्द कर दिया गया । अपना खोया हुआ बैग और उसमें रखा सामान सुरक्षित पाकर ममता शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने चोरगलिया पुलिस और सीसीटीवी कंट्रोल रूम टीम की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता और अभूतपूर्व सहयोग के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया । नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि सफर के दौरान अपने सामान और कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें ।
शॉपिंग के दौरान छूटा खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर महिला को किया सुपुर्द चोरगलिया पुलिस और सीसीटीवी टीम के प्रयासों ने चेहरे पर लौटाई मुस्कान |
















Leave a Reply